शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2012


वैज्ञानिकों ने खोजा हीरे का ग्रह


Astronomers find diamond planet
वैज्ञानिकों ने खोजा हीरे का ग्रह
 वैज्ञानिकों ने ऐसे ग्रह की खोज की है, जो पृथ्वी से भी बड़ा है। इसे देखने के लिए किसी दूरबीन और खास चश्मे की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह पूरा ग्रह हीरे से बना है और हमारी धरती से लगभग दोगुने आकार का है। चट्टानों से घिरे इस ग्रह का नाम 55 कैसंरी-ई है और कर्क नक्षत्र में सूर्य जैसे दिखने वाले एक तारे का चक्कर लगता है। हैरानी की बात यह है कि चक्कर लगाने की तेज गति के कारण इसका पूरा साल सिर्फ 18 घटे का होता है।
इस ग्रह की खोज करने वाले यूएस-फ्रेंको रिसर्च टीम ने बताया कि इसका रेडियस पृथ्वी से दोगुना और द्रव्यमान आठ गुना ज्यादा है। ग्रह का तापमान अविश्वनीय रूप से ज्यादा है। सतह पर इसका तापमान 1648 सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: