शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2012


चार सूर्य वाला ग्रह  

Volunteers Scientists Find Four-Sun Planet
चार सूर्य वाला ग्रह
 खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले दो वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है जिसके इर्द-गिर्द एक-दो नहीं बल्कि चार सूर्य हैं।
खास बात यह है कि यह खोज नामी वैज्ञानिकों ने नहीं बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखने वाले दो शौकिया वैज्ञानिकों ने की है। इनमें से दो सूर्य ग्रह की कक्षा में हैं जबकि दो सूर्य इसका चक्कर लगा रहे हैं। नतीजतन इस ग्रह को चार सूर्य रोशन करते हैं। यह ग्रह पृथ्वी से पांच हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। अनुमान के अनुसार यह ग्रह पृथ्वी से छह गुना बड़ा है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चार सूर्य मौजूद होने के बाद भी ग्रह का गुरुत्वाकर्षण प्रभावित क्यों नहीं होता। प्लैनेटहंटर्स वेबसाइट की मदद से इस ग्रह की खोज की गई है। बाद में प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने इस खोज को मुकाम तक पहुंचाया। इस ग्रह को पीएच1 नाम दिया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के क्रिस लिनटॉट के अनुसार पीएच1 पर मौजूद चार सूर्य इसके गुरुत्वाकर्षण को जटिल बनाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह खोज कई मायनों में बेहद खास है। लिनटॉट ्रके मुताबिक तारों और ग्रहों की खोज में लगे कंप्यूटर इस ग्रह के बारे कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। इससे कहीं न कहीं यह संकेत मिलता है कि अभी ऐसे बहुत से ग्रह और तारें हैं जिनकी खोज की जानी बाकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शौकिया वैज्ञानिकों को आगे आने की जरूरत है। प्लैनेटहंटर्स वेबसाइट ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का शौक रखने वालों को इसे पूरा करने का मौका देती है।

                      http://sohankharola.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं: